जौनपुर को मिला नया डीएम, सैमुअल पाल एन ने संभाला कार्यभार

पारदर्शिता और तेज प्रशासन पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर बरसाती लाल कश्यप

जौनपुर। जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। आईएएस अधिकारी सैमुअल पाल एन ने आज विधिवत रूप से जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ लागू करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए।बताते चलें कि पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला होने के बाद सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए डीएम के आने से जिले में प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।Jaunpur. The district has a new District Magistrate. IAS officer Samuel Pal N formally assumed office today. Upon arriving at the Collectorate premises, he was welcomed by officials and employees. Upon assuming office, District Magistrate Samuel Pal N stated that his primary responsibility would be to implement the government’s priorities with complete transparency and speed. He clarified that no negligence would be tolerated in matters related to public interest. The newly appointed District Magistrate held an initial meeting with officials and reviewed development work, law and order, and the resolution of public grievances. He directed all departments to ensure timely and effective resolution of public problems. Samuel Pal N has been assigned the responsibility of Jaunpur following the transfer of former District Magistrate Dr. Dinesh Chandra. The arrival of the new District Magistrate is expected to further accelerate administrative work in the district.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button