आज़मगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर,APS रेजिडेंशियल एकेडमी में निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग हेतु पंजीकरण 10 मई तक

NEET तैयारी के लिए APS रेजिडेंशियल एकेडमी में आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई

आजमगढ़:APS रेजिडेंशियल एकेडमी, आज़मगढ़
निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 | प्रवेश परीक्षा 16 मई 2026आज़मगढ़। वर्ष 2023 से संचालित APS रेजिडेंशियल एकेडमी, कोटिला चेक पोस्ट, रानी की सराय, आज़मगढ़ द्वारा संचालित निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (सत्र 2026–27) के लिए पंजीकरण जारी है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है जो कक्षा 12 उत्तीर्ण हैं या जिन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा दी है। चयनित 50 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, भोजन एवं आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे NEET परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकें।इसके अतिरिक्त, आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क मार्गदर्शन (Guidance) भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि, इस सुविधा में भोजन एवं आवास सम्मिलित नहीं होगा।गौरतलब है कि इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से अध्ययन कर चुके विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जैसे KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक, आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में किया जाएगा।अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट

www.apsracademy.com

तथा संपर्क नंबर 8090107028, 7267827622 पर संपर्क कर सकते हैं।

 फोटो विधान परिषद सदस्य व पूर्व विधायक  शाह आलम गुड्डू जमाली

शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाते हुए शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आजमगढ़ में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया है।आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के chairman founder के रूप में उन्होंने न केवल आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने का भी संकल्प लिया है।गरीबों, मजलूमों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले गुड्डू जमाली को लोग प्यार से “गरीबों की थाली” भी कहते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।उनकी सोच और मेहनत की बदौलत आज हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की राह मिल रही है। समाज के जरूरतमंदों  को आगे बढ़ाते हुए वे लगातार समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहे हैं।“जिस समाज में शिक्षा का दीप जलता है, वहीं विकास और खुशहाली का सूरज उगता है।”गुड्डू जमाली का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button