तेरा हो जाऊं’ ने बढ़ाया रोमांस का तापमान,दिल को सुकून देने आया ‘तेरा हो जाऊं’,इस गर्मी का सबसे खूबसूरत लव एंथम बना ‘तेरा हो जाऊं

Tera Ho Jaaun’ Brings a Soothing Wave of Love and Melody 

Mumbai : Some songs are not just heard, they are deeply felt — and Tera Ho Jaaun brings exactly that kind of magical emotion. Featuring Varun Dhawan and Pooja Hegde, the track transports listeners into a sweet and innocent world of love where smiles appear effortlessly. The latest song from Jawani To Ishq Hona Hai is already becoming a favorite on the playlists of young music lovers.The biggest strength of the song lies in its simplicity and feel-good vibe. Stebin Ben’s soulful voice blended with Jonita Gandhi’s soft melody makes the track truly special. The music by White Noise Collectives feels modern yet soothing, while Vayu’s easy-flowing lyrics touch the heart instantly, making the romantic number even more memorable.On screen, Varun and Pooja share an effortless chemistry that adds warmth to every frame. Without relying on over-the-top drama, the song beautifully celebrates the light, happy feeling of love that everyone longs to experience.Released under the banner of Tips Music, the song is a part of Jawani To Ishq Hona Hai, directed by David Dhawan. The film stars Varun Dhawan, Mrunal Thakur and Pooja Hegde in lead roles and is set to hit cinemas on June 5.मुंबई : कभी-कभी कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं और तेरा हो जाऊं बिल्कुल वैसा ही एहसास लेकर आया है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया यह ट्रैक प्यार की उसी मासूम और खूबसूरत दुनिया में ले जाता है, जहां मुस्कुराहटें बिना वजह चेहरे पर आ जाती हैं। फिल्म जवानी तो इश्क होना है का यह नया गाना रिलीज़ होते ही युवाओं की प्लेलिस्ट का फेवरेट बनता नजर आ रहा है।गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और फील-गुड वाइब है। स्टेबीन बेन की दिल छू लेने वाली आवाज़ और जोनीता गाँधी की सॉफ्ट मेलोडी मिलकर इसे बेहद खास बना देती है। वहीं वाइट नॉइज़ कलेक्टवेस का म्यूज़िक मॉडर्न होने के साथ बेहद सुकूनभरा है। वायु के आसान लेकिन दिल में उतर जाने वाले लिरिक्स इस रोमांटिक ट्रैक को और यादगार बनाते हैं।स्क्रीन पर वरुण और पूजा की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती है कि हर फ्रेम में एक प्यारी सी गर्माहट महसूस होती है। बिना किसी ओवरड्रामा के यह गाना प्यार के उस हल्के, खुशहाल एहसास को सेलिब्रेट करता है, जिसे हर कोई जीना चाहता है।टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ यह गीत डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जवानी तो इश्क होना है का हिस्सा है, जिसमें वरुण धवन, मृनाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 जून नेमाघरों में दस्तक देगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button