Azamgarh news :फार्मर रजिस्ट्री में आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम

फार्मर रजिस्ट्री में आजमगढ़ प्रदेश में प्रथम

 

फार्मर रजिस्ट्री जनपद आजमगढ़ में, 7 लाख 12 हजार से अधिक किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

 

किसान हित में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जनपद आजमगढ़ ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद में अब तक 7 लाख 12 हजार से अधिक किसानों की सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। प्रदेश स्तर से प्रतिदिन जनपदवार फार्मर रजिस्ट्री प्रगति रिपोर्ट जारी की जाती है, 09 मई तक प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद आजमगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक फार्मर रजिस्ट्री करने वाला जनपद बन गया है।

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व, सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाया गया।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत कृषकों का विवरण डिजिटली संकलित किया जा रहा है, जिससे किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराया जा सके। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड तथा अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त कृषकों का प्रमाणित डिजिटल डाटाबेस तैयार होने से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पात्र किसानों तक लाभ शीघ्रता से पहुंच सकेगा। अभियान की सफलता हेतु कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायतों तथा अन्य संबंधित विभागों ने समन्वित रूप से कार्य किया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने इस उपलब्धि के लिए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभियान को और अधिक गति देते हुए शत-प्रतिशत पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button