Azamgarh news :₹51.46 लाख के अनियमित वेतन भुगतान घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी कुंवर सिंह उद्यान से गिरफ्तार
₹51.46 लाख के अनियमित वेतन भुगतान घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी कुंवर सिंह उद्यान से गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा आर0के0 चौरसिया (उप निदेशक, समाज कल्याण, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़) द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अवैध रूप से नियुक्त 10 अध्यापकों को वेतन भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी थी। जिसके क्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों की गठित कमेटी द्वारा शिकायत की जांच कर जांच आख्या उपलब्ध करायी गयी, जिसमें अवैध रूप से नियुक्त 10 अध्यापकों को ₹51,46,780/- (रूपये इक्यावन लाख छियालिस हजार सात सौ अस्सी मात्र) का अनियमित भुगतान होना पाया गया।
जांच में दोषी पाये गये सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों 1- राजेश चौधरी, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी, आजमगढ़ तथा 2- सत्येन्द्र बहादुर सिंह, प्रधान सहायक, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली पर दिनांक 09.05.2026 को मु0अ0सं0- 211/2026 धारा 61(2)/316(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
आज दिनांक 13.05.2026 को नि0अ0 रफी आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी राजेश चौधरी उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र स्व0 रामनिहाल, मूल निवासी ग्राम महमदपुर हमजा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर, हाल पता जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ को कुँवर सिंह उद्यान से समय करीब 07:20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।


