Mau news:तेजरफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत। मोटर साइकिल छोड़ कर फरार हुआ चालक

Mau accident

घोसी। मऊ। घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर बगही में मधुबन मार्ग पर सड़क पार कर रहे अनुसूचित जाति के बुजुर्ग को तेज गति मोटर साइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने से मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक सुदर्शन दस मीटर दूर जा गिरे।

 

Mau news:जर्जर पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की पोल सहित गिरने से मौत, मुआवजे के आश्वासन पर खत्म हुआ जाममोटर साइकिल की गति इतनी तेज थी कि वह बीस मीटर दूर जा कर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मोटर साइकिल सवार अपनी मोटर साइकिल मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

 

Mau news:जर्जर पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की पोल सहित गिरने से मौत, मुआवजे के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर बगही निवासी सुदर्शन 68 मधुबन मार्ग के दक्षिण स्थित घर से किसी कार्य से उत्तर पटरी किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह सड़क को पार कर उत्तर तरफ किनारे पहुंचे ही थे तभी मधुबन मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार से आरहे मोटर साइकिल सवार ने मृतक सुदर्शन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से मृतक सड़क किनारे पूरब तरफ उछल कर दूर जा गिरे। वही मोटर साइकिल सवार भी दूर जा कर सड़क किनारे मोटर साइकिल सहित गिर पड़ा। और उसको भी चोट आई। फिरभी वह मोटर साइकिल को छोड़ कर फरार हो गया। परिजन और मोहल्ले के लोग आनन फानन में अस्पताल ले कर आए। जहा डाक्टर ने मृत बताया। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई और मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पत्नी का पूर्व में देहांत हो चुका है। चारों पुत्रों राजेश, ब्रिजेश, कन्हैया, किसन के साथ परिजनों का बुरा हाल रहा।नई विनिवेश नीति : केंद्रीय उद्यमों की 74% हिस्सेदारी बेचने की साजिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button