Azamgarh news :वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अतरौलिया थाने के उ0नि0 मनोज यादव मय हमराही पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र एवं वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। पुलिस टीम अचलीपुर बाईपास क्षेत्र में मौजूद थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर ग्राम मांझीपुर पोखरे के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सेराज पुत्र स्व0 अली अहमद निवासी ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
बरामद असलहा एवं कारतूस के सम्बन्ध में अभियुक्त से वैध अभिलेख मांगा गया तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त का कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाए जाने पर उसे समय करीब 09.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।



