Mau news:घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर नहीं होगी पुनर्मतगणना।

Mau News: No Recount for Ghosi Nagar Panchayat Chairperson Post.

घोसी। मऊ। घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर 17 मई को होने वाले पुनर्मतगणना के लोवर कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने रोक लगा दिया। इस सूचना की जानकारी होते ही उनके समर्थकों ने जगह जगह पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया।

Mau news:कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के 17मई को मऊआगमन की तैयारियों को लेकर बैठक

घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद विजय प्राप्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता के निर्वाचित घोषित होने के बाद दूसरे स्थान पर रहे वसीम इकबाल उर्फ चुन्नूखान ने मतगणना में धांधली को लेकर मऊ दीवानी न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसको लेकर न्यायालय ने दोनो पक्षों की दलीलें, साक्ष्य के बाद वसीम इकबाल उर्फ चुन्नूखान के अपील को स्वीकार करते हुए 17 मई को पुनर्मतगणना का आदेश पारित किया था। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने हाईकोर्ट के लोवर कोर्ट के आदेश के विरुद्ध अपील दाखिल किया गया।

जो दवा के नाम पे जहर दे, उस चारागर की तलाश पूरी : अब देश बंदी की तैयारी

 

जिस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुनने के बाद लोवर कोर्ट के पुनर्मतगणना आदेश पर स्टे दे दिया। जैसे ही यह खबर मुन्ना प्रसाद गुप्ता के शुभचिंतकों, परिवारजनों को प्राप्त हुई सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह जीत घोसी की जनता की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button