Azamgarh news :अवैध चाकू रखने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी को जेल में बिताई गयी अवधि 1 माह 10 दिवस के कारावास व 1000/- रुपये की सुनाई सजा
अवैध चाकू रखने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी को जेल में बिताई गयी अवधि 1 माह 10 दिवस के कारावास व 1000/- रुपये की सुनाई सजा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद के आरक्षी जितेन्द्र यादव ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त दलसिंगार पुत्र मुन्नन निवासी कस्बा निजामाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 1 अदद अबैध चाकू बरामद होना ।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0-156/1999 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
जुर्म स्वीकृति के आधार पर मा0 न्यायालय जे0एम0 कोर्ट नं0 -20 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दलसिंगार पुत्र मुन्नन निवासी कस्बा निजामाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बिताई गयी अवधि (1 माह 10 दिवस) के कारावास व 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।



