Azamgarh News: जहां कानून की कलम मजबूत हुई, वहां इंसाफ की आवाज और बुलंद हो गई”

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय 

“जहां कानून की कलम मजबूत हुई, वहां इंसाफ की आवाज और बुलंद हो गई”

आजमगढ़ में पुनर्सज्जित अभियोजन कार्यालय का भव्य उद्घाटन, उपलब्धियों से गूंजा समारोह

आजमगढ़:

“इंसाफ की राह में जो हर मुश्किल से लड़ जाते हैं, वही कानून के रखवाले समाज में मिसाल बन जाते हैं…”

इसी भावना के साथ शनिवार को संयुक्त निदेशक (अभियोजन) कार्यालय, आजमगढ़ में पुनर्सज्जित अभियोजन अधिकारी कक्ष एवं संयुक्त निदेशक कक्ष का भव्य उद्घाटन निदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश श्री ललित मुद्गल के करकमलों द्वारा किया गया। रिबन काटकर उद्घाटन के बाद पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह, गरिमा और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री शमशाद हसन एसपीएस तथा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री सुभाष एसपीएस ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। वहीं नेशनल खबर 9 के सह संपादक भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने भी बुके भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यक्रम में अपर निदेशक अभियोजन आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री भानु प्रताप पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में निदेशक अभियोजन श्री ललित मुद्गल ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अभियोजन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक संसाधनों से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी और अधिक प्रभावी बनती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ अभियोजन विभाग अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों के दम पर प्रदेश में नंबर वन की पहचान बना चुका है।

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में अभियोजन विभाग ने 443 मामलों में दोषसिद्धि कराई। गैंगस्टर एक्ट के तहत 73 अभियुक्तों को सजा दिलाते हुए 30 करोड़ 71 लाख 57 हजार 178 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट एवं आयुध अधिनियम के मामलों में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कठोर सजा दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान पुनर्सज्जित कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय पत्रावलियों का भी अवलोकन हुआ। अधिकारियों ने इसे न्याय व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा देने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।

इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी, विपिन चंद्र भास्कर, नवनीत त्रिपाठी, अरविंद भाटी, तारकेश्वर सिंह, शैलेश पटेल, प्रभाष रंजन गुप्ता, शशिकांत पटेल, सहायक अभियोजन अधिकारी विमलेश कुमार पांडे, कृष्ण मुरारी राय, सिपाही अविनाश यादव, प्रमोद कुमार सिंह संवाददाता अजमतगढ़ सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button