Mau news:ई फार्मेसी के विरोध में समिति ने 20मई को दवा व्यापार बंद का निर्णय लिया गया।

In protest against e-pharmacies, the committee decided to observe a shutdown of the medicine trade on May 20.

घोसी। मऊ।दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की एक बैठक शनिवार देर शाम अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एस बी मेडिसिन सेंटर नरोखर पोखरा घोसी पर सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वाहन पर ई फार्मेसी के विरोध में पूरे भारत की दवा की दुकान 20 मई 2026 को बंद रहेगी। बंदी पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ई फार्मेसी पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए ,क्योंकि आनलाइन आने वाली दवाओं की कहीं भी किसी प्रकार से सरकारी तंत्र द्वारा जांच नहीं होती ।जबकि सभी मेडिकल स्टोर की जांच समय,समय पर औषधि निरीक्षक द्वारा होती रहती है । भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि आनलाइन आने वाली दवाओं की जांच करने की कृपा करें जिससे आम जनमानस को नकली दवाओं से बचाया जा सके। आगे कहा कि ई फार्मेसी दवा विक्रेताओं के साथ सबके लिए एक बहुत बड़े संकट का कारण है, क्योंकि आजकल लोग छूट के लालच में नकली दवा खा रहे हैं ।जितनी भी आनलाइन आने वाली दवा है उसमें 90 प्रतिशत दवा फर्जी है जिसे आम जनमानस समझ नहीं पा रही है और सभी दवाएं छूट के लालच में नकली दवा ले रहे हैं, खा रहे है।जो कि जानलेवा है, न जाने कितने अपनी जिंदगियां भी खो दी है, ई फार्मेसी से लोकल बाजार ठप पड़ा है। महामंत्री निर्भय पांडेय ने कहा कि हम सभी लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पहले सोचते हैं अगर भारत सरकार ई फार्मेसी पर त्वरित कार्रवाई नहीं की तो देश में न जाने कितनों की जिंदगी चली जाएगी। और न जाने कितने बेरोजगार हो जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, रमेश सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, आशीष, तीर्थराज सिंह, दीपक कुमार, दीपक यादव, संजू बरनवाल, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button