बंगाल विजय के बाद दिल्ली पहुंचे जय नाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

मोदी नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा : जय नाथ सिंह

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करते  वरिष्ठ भाजपा नेता जय नाथ सिंह :फोटो 

नई दिल्ली: आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय नाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित के मुद्दों तथा पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर विस्तार से चर्चा हुई।

पीरियड्स नहीं, अब कॉन्फिडेंस बनेगा खेल की नई ताकत: स्मृति मंधाना ने लड़कियों को दिया बड़ा संदेश

जय नाथ सिंह की संगठनात्मक क्षमता, जमीनी पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष ने पार्टी को नई ताकत दी है। जय नाथ सिंह जैसे अनुभवी और कर्मठ नेताओं के प्रयासों से भाजपा लगातार देशभर में अपने जनाधार को मजबूत कर रही है।

प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

जय नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर देगी।

प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है। बंगाल में मिली बड़ी सफलता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल दोनों ही नई ऊंचाइयों पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button