Azamgarh news:डीएम रविंद्र कुमार की पहल का व्यापक असर, पांचवें दिन भी ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे डीएम व अन्य अधिकारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील को जनपद प्रशासन ने बनाया जन-अभियान

आजमगढ़, 22 मई 2026।
मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने हेतु ई-रिक्शा एवं सार्वजनिक वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग की गई अपील का प्रभाव अब जनपद आजमगढ़ में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
सूफियाना एहसासों से सराबोर ‘मुझ में तू’, उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने फिर जीता दिल
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा 18 मई से निरंतर ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट आने-जाने की पहल आज पांचवें दिन भी जारी रही। जिलाधिकारी की इस प्रेरणादायी पहल से प्रभावित होकर जनपद के अधिकांश अधिकारियों ने भी ई-रिक्शा एवं सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को अपनाना प्रारंभ कर दिया है।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन आर वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरश यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ई-रिक्शा एवं सार्वजनिक वाहनों से अपने-अपने कार्यालयों का आवागमन किया।
Azamgarh News: समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक हुई संपन्न*
अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन की बचत करना समय की आवश्यकता है ।सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग से न केवल पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, यातायात नियंत्रण एवं प्रदूषण में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
जनपद प्रशासन की यह पहल आमजन के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन एवं ई-वाहनों के उपयोग को अपनाएं, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण किया जा सके।
Azamgarh News: फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी, वांछित अभियुक्त शाहआलम गिरफ्तार
जनपद आजमगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनाया गया यह सकारात्मक कदम सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जन-जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।



