आजमगढ़ में बंदरों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,बहन का वीडियो वायरल,एक महीने में 24 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में दहशत

Azamgarh news :Monkey Menace in Bardah Village: Over Two Dozen People Bitten in One Month

बरदह, आजमगढ़। बरदह क्षेत्र के बरदह गांव एवं बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों के हमले में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। एक महीने के भीतर दो दर्जन से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

 

Meenakshi Seshadri Marks Her Grand Return on the Cover of Society Achievers at a Glittering Mumbai Unveiling

ग्रामीणों का कहना है कि दो से तीन बंदरों का झुंड गांव और बाजार में लगातार घूमता रहता है। कोई बच्चा या व्यक्ति खाने-पीने का सामान लेकर निकलता है तो बंदर अचानक हमला कर दौड़ाकर काट लेते हैं। बच्चों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं।

Ranchi News: इस भीषण गर्मी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ करें कार्य: हेमन्त सोरेन

बंदरों के हमले में घायल होने वालों में कई लोग शामिल हैं। वहीं बच्चों में तेजल पुत्री विशाल तिवारी, आयुष पुत्र विवेक तिवारी, आदित्य पुत्र विवेक तिवारी, काली पुत्री हेमंत तिवारी, देव पुत्र विशाल तिवारी, पंखुड़ी पुत्रीआशीष तिवारी, देवांश पुत्र अवधेश, रक्षा पुत्री राजन समेत अन्य बच्चे बंदरों के हमले का शिकार हुए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग और संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वीबी ग्राम-जी : ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम पर दोहरा हमला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह के चिकित्सक डॉ. सोमेश रंजन ने बताया कि बंदर काटने के मामलों में लगातार लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन एवं आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बंदरों को पकड़वाने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

Azamgarh News: प्रेम प्रसंग के चलते शादी में बवाल, पुलिस पहुंची तो बरातियों ने किया पथराव, दूल्हा-दुल्हन सिंदूरदान करके हुए फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button