आजमगढ़-जौनपुर हाईवे पर राजेपुर में सड़क जर्जर, गड्ढों से हादसे का खतरा
एनएचएआई अधिकारी बोले- संज्ञान में है, जल्द होगा समाधान

ठेकमा/आजमगढ़: आजमगढ़-जौनपुर हाईवे पर ग्राम पंचायत राजेपुर के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिनभर वाहनों का आवागमन रहने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय शिकायतकर्ता मुन्ना चौहान व प्रहलाद चौहान ने बताया कि हाईवे की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, _“अगर जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो दुर्घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।”_
इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारी रजनीश यादव से बात की गई। उन्होंने कहा, _“मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजकर जल्द गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।”_
आजमगढ़ में पकड़ी गई पांच महिला गैंग द्वारा मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली
स्थानीय लोगों ने हाईवे की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुरक्षित करने की मांग की है।



