Mau news:घोसी रेलवेस्टेशन के पास मजदूरयुवक की लाश मिलने से सनसनी।
Mau News: Sensation due to the discovery of the dead body of a young laborer near Ghosi Railway Station.
घोसी। मऊ। घोसीनगर स्थित रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ स्थित खाली जमीन पर सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जगह को पीले टेप से घेर कर जांच में जुट गई। मृतक के पास प्लास्टिक थैली में कफन का कपड़ा मिलने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा रही। मृतक की पहचान उसके रिश्तेदार टेम्पो चालक ने राजेश गोंड निवासी ताजपुर नदवासराय के रूप में की। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर हर एंगल से जांच की।
जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल
घोसी रेलवेस्टेशन के उत्तर तरफ रेलवे के खाली जमीन और रेललाइन के पास सोमवार की सुबह युवक की लाश को देख कर लोगों की भीड़ लग गई। लाश को लेकर और उसके पास पोलीथीन थैली में कफन को देख कर लोग तरह तरह की चर्चा शुरू कर दिया। इस बीच लाश मिलने की खबर पर एक टेम्पो चालक कपड़ियाडीह निवासी चंद्रिका गोंड भी पहुंच गया। उसने मृतक की पहचान अपने ममेरे भाई राजेश गोंड निवासी ताजपुर नदवासराय घोसी के रूप में की। बताया कि वह राजगीर मजदूर था।
मधुबन पुलिस ने फायरिंग मामले में चार को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह पहुंच कर जाँच में जुट गए। पूछताछ में पता चला कि मृतक रविवार की देर शाम को पास स्थिति शराब की दुकान पर शराब पीने गया था। कफन को वह अपने मखदुमपुर गांव के मृतक रिश्तेदार के लिए लेकर जा रहा था।
सूचना पाकर गांव वालों के साथ पहुंचे मृतक के भाई सोनू गोंड ने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था, उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
नई दिल्ली में सजेगा वैश्विक शक्ति संतुलन का मंच, अक्टूबर 2026 में होगा ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम
इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि मृतक के गांव वालों के अनुसार शराब पीने का आदि था। संभवतः मधुबन मोड़ स्थित शराब की दुकान पर से शराब ले कर पिया हो और गर्मी एवं पानी की कमी से उसकी मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा। और उसके अनुसार कार्यवाही होगी। पुलिस ने लाश को अवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु मऊ भेज दिया।



