Palamu News: केन्दीय कारा का किया निरीक्षण, जेलर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Palamu News: Inspected the Central Jail, gave necessary instructions to the Jailer

मधुलता पांडेय विशेष संवाददाता
मेदिनीनगर। झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन सोमवार को केंद्रीय कारा परिसर में मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र,पाकशाला,लाइब्रेरी, मेडिकल वार्ड,

Palamu News: केन्दीय कारा का किया निरीक्षण, जेलर को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

आदि का औचक निरीक्षण किया। व जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बन्दियों से भी मुलाकात किया व उनके समस्या से रूबरू हुए।बिदित हो कि केंद्रीय कारा में मुलाकाती कानूनी सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य बंदी और परिजनों को कानूनी सहायता प्रदान करना हैं।व सुलभ मुलाकात सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं को समाधान करना है ।साथ ही परिजनों को अधिकारों का प्रतीक जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है ।विदित हो कि इस केंद्र में जेल बन्दियों से मिलने आने वाले परिजनों को उनके अधिकारों की जानकारी पीएलवी के माध्यम से दिया जाता हैं और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुलाकातों का बिस्तृत विवरण एक तालिका में दर्ज किया जा रहा है ।

Ranchi News: आदर्श एवं नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है: मंजूनाथ भजन्त्री

नाम पता व केस का विवरण संबंधित न्यायालय का नाम व केस की अगली तिथि और उपलब्ध कानून सहायता वकील की जानकारी शामिल है।डालसा सचिव राकेश रंजन ने जेलर को कारा में रह रहे बन्दियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुगम तरीके से हो इसके लिएआवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुलाकात कानूनी सहायता केन्द्र का उद्देश्य ही मुलाकात करने वाले का कानूनी सहायता प्रदान करना तथा यदि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो योजना का लाभ दिलाना हैं।

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

बिदित हो कि पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से लोगों को हर संभव मदद किया जा रहा है ।इस मौके पर लीगल एफ डिफेंस काउंसिल का डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,असिस्टेंट उत्तम कुमार,जेलर देवनाथ राम के अलावा पीएलवी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button