Azamgarh news:जेई विनय मौर्य और नौजवान प्रधान मोहम्मद सऊद बने जनता के हीरो

भीषण गर्मी में जेई विनय मौर्य की मेहनत और प्रधान सऊद के सहयोग से लौटी बिजली

12 घंटे की कड़ी मेहनत, जेई विनय मौर्य और नौजवानों ने कर दिखाया कमाल:फोटो 

आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत मुज़फ्फरपुर फीडर क्षेत्र में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच उस समय बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बिजली विभाग के 6 विद्युत खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई और हजारों उपभोक्ताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली बाधित होने से आमजन में चिंता का माहौल बन गया था।

Azamgarh News: झपटमारी करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में धराए”

लेकिन ऐसी विषम परिस्थिति में मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र की टीम ने जिस तत्परता, जिम्मेदारी और समर्पण का परिचय दिया, वह वास्तव में सराहनीय है। विद्युत विभाग के जेई विनय मौर्य जी ने अपने सहयोगी कर्मचारियों सनोज, अजीत एवं पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया। टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर लगातार लगभग 12 घंटे तक कठिन मेहनत की और दिन-रात एक कर विद्युत व्यवस्था को पुनः बहाल करने में जुटी रही।

Azamgarh News: शव को लेकर के रास्ते में विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खोला गया

जहां सामान्य परिस्थितियों में इस बड़े कार्य को पूरा करने में लगभग दो दिन का समय लग सकता था, वहीं जेई विनय मौर्य जी के कुशल नेतृत्व, बेहतर कार्ययोजना और टीम की अथक मेहनत के बल पर यह कार्य मात्र एक ही दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति जिम्मेदारी ने यह साबित कर दिया कि यदि अधिकारी संवेदनशील और कर्मठ हों तो किसी भी संकट का समाधान तेजी से किया जा सकता है।

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

इस सराहनीय कार्य में मुज़फ्फरपुर क्षेत्र के नौजवानों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। विशेष रूप से मुजफ्फरपुर के नौजवान ग्राम प्रधान  मोहम्मद सऊद  ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहकर हर संभव मदद प्रदान की। उनके साथ क्षेत्र के युवाओं ने भीषण गर्मी में श्रमदान कर विद्युत कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और कार्य को तेजी से पूरा कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्षेत्र के लोगों ने ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद जी की जनसेवा भावना और सक्रियता की जमकर प्रशंसा की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण अभियान तेज

स्थानीय जनता का कहना है कि मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र की टीम ने जिस समर्पण के साथ जनता की सुविधा के लिए दिन-रात मेहनत की, वह काबिले तारीफ है। भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग की इस मेहनत ने जनता का दिल जीत लिया।

लंदन से सीधे लखनऊ पहुंचीं टिया बाजपेई 

क्षेत्र की जनता की ओर से जेई  विनय मौर्य , सनोज, अजीत, उनकी पूरी टीम, ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद एवं सहयोग करने वाले सभी नौजवानों को हार्दिक धन्यवाद एवं सम्मान प्रकट किया गया। जनता ने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button