विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण अभियान तेज

रेलवे स्टेशनों पर प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान आयोजित

वाराणसी, 25 मई, 2026: मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

Spirit of the Wildflower Heads to Cannes 2026 with India’s First Trans Masculine Tribal Story

इसी क्रम में आज दिनांक 25 मई, 2026 को वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी,बलिया,गाजीपुर सिटी,आजमगढ़,प्रयागराज रामबाग,सलेमपुर,भटनी, देवरिया सदर,सीवान एवं छपरा स्टेशनों पर प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण का आकलन/निगरानी, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन के लिए डिजिटल सामग्री के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का प्रचार-प्रसार और रेलवे कर्मचारियों के लिए प्लास्टिक कचरा कम करने पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारी, स्टेशन अधिकारी, छात्र और नागरिक इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल
वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जल संरक्षण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया और स्वास्थ्य निरीक्षक एवं संविदा कर्मचारियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया तथा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर चिड़ियों और अन्य पक्षियों के लिए उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के बर्तन वितरित करने/रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही, पर्यावरण विषयों पर पोस्टर बनाने और निबंध लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सफाई मित्रों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

आजमगढ़ में रिश्तेदारी के प्यार में झांसा:भाभी की बहन से 6 साल तक रेप,निजी फोटो वीडियो किए वायरस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button