Azamgarh news:महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक को लेकर सपा ने निकाला जनआक्रोश मार्च
Azamgarh news: SP takes out public outrage march against inflation, unemployment and paper leak

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज (आजमगढ़)
मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व पेपर लीक के मामले को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार की शाम को कटान बाजार स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से त्रिपुरारपुर खालसा (महेशपुर) स्थित स्व० मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा तक बैलगाड़ी व पैदल जनाक्रोश मार्च निकाला गया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंचल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात मार्च प्रारम्भ किया गया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर वर्तमान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ।
Azamgarh News: थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र की सक्रियता से छह लाख का गांजा कारोबारी हुआ गिरफ्तार
चंचल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान सबसे अधिक परेशान हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है । पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है । इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्रीराम यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई तक प्रभावित कर दिया है । गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि से जनता की कमर टूट चुकी है ।
आजमगढ़:एसटीएफ वाराणसी ने गैंगस्टर एक्ट के फरार 50 हजार इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार
मार्च में इरशाद अहमद, राम सिंगार यादव, सुरेश यादव, दिलवर यादव, शीला यादव, चोलई यादव, तहसीलदार यादव, जयसिंह पटेल, रामधनी यादव, इंद्रासन यादव तथा भरत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।
Azamgarh news:आजमगढ़-वाराणसी हाईवे अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पांच घायल
अंत में सभी लोगों ने स्वर्गीय मुलायम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया ।



