Mau news:अपने हुनर से मूक वधिर युवक ने सामान्य विद्यार्थी के रूप में हासिल की एमबीए की उपाधि।
Mau news
घोसी। मऊ।घोसी नगर के बैसवाड़ा निवासी एवं उत्तराखंड में जिलापंचायत राज अधिकारी पद पर कार्यरत मो मुस्तफा खान के मूक वधिर पुत्र ने देहरादून यूनिवर्सिटी से एमबीए फाइनेंस की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर नगर के शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया है।
घोसी नगर के बासवाड़ा निवासी एवं उत्तराखंड के पौड़ीगढ़वाल में जिलापंचायत राज अधिकारी मो मुस्तफा खान का बड़ा पुत्र मो आरिश खान जो की बचपन से ही मूक वधिर है। परंतु मो मुस्तफाखान ने अपने पुत्र का हौसला अफजाई करते हुए इस समस्या के समाधान के लिए अच्छे डाक्टर एवं स्पीच थेरपिस्ट के देख रेख में उसकी शिक्षा दिया। इसके चलते दिव्यांग होने के बाद भी मो आरिश खान अपनी शिक्षा प्राप्त कर देहरादून यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध कालेज ग्राफिकएरा में सामान्य विद्यार्थी के रूप में एमबीए फाइनेंस में प्रवेश लेकर एमबीए फाइनेंस की उपाधि प्राप्त किया। मो आरिश खान की बड़ी बहन भी एमडी रेडियोलॉजिस्ट हैं।
मऊ :आनलाइन दवा व्यापार करने वाले संस्थाओं पर सरकार लगाए रोक: अध्यक्ष अरविंदकुमारपांडेय
मूक वधिर मो आरिश खान ने अपनी मेहनत और लगन से सिद्ध कर दिया कि शारीरिक बाधाओं के बाद भी मंजिल जरूर मिलती है। मो आरिश खान की इस उपलब्धि पर पूर्व प्रमुख डा सुजीत सिंह,
पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!
ब्लाक प्रमुखघोसी डा रामकृष्ण यादव, भाजपानेता डा शाहनवाज खान,सपानेता खुर्शीदखान, डा नित्यानंदयादव, डा आफताबखान, कांग्रेस पूर्वजिलाध्यक्ष इंतेखाबआलम,अधिवक्ता तारिकजफरआज़मी,भाजपा नेता जीतूमद्धेशिया, सभासद रूपेंद्र भारती आदि ने बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है।



