Mau News:घोसी में अमन और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़

Maunews

घोसी।मऊ। घोसी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा का पर्व गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह होते ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इंस्पेक्टर अविनाश में उर्वशी रौतेला की दमदार एक्टिंग का जलवा

घोसी क्षेत्र के 28 ईदगाहों और 35 मस्जिदों में सुबह निर्धारित समय पर ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई। नगर की बड़ी ईदगाहों से लेकर गांवों की मस्जिदों तक सुबह से ही रौनक देखने को मिली। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह नजर आया। नमाज़ के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी के पर्व की अहमियत बताते हुए आपसी प्रेम और इंसानियत का संदेश दिया।
त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह, सीओ जितेन्द्र सिंह, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडेय एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने पुलिस बल के साथ नगर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिलएसडीएम एवं सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था जबकि प्रमुख तिराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रही।प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button