Azamgarh news :आजमगढ़ में ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी, प्रशासन ने किया निरीक्षण
आजमगढ़ में ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी, प्रशासन ने किया निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च,रविंद्र कुमार और डॉ अनिल कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अधिकारियों ने बदरका ईदगाह तथा आसपास के मस्जिद क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
Azamgarh news :जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों से बातचीत की। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।



