Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

अतरौलिया थाना अंतर्गत भोराजपुर खुर्द निवासी अर्जुन विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके द्वारा ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया गया, जिसके उपरांत साइबर ठगों द्वारा फर्जी तरीके से उनके खाते से 52,371/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी।

इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर शिकायत संख्या 2310xxxxxxxxx पंजीकृत करायी गयी। उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही करते हुए थाना अतरौलिया साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव द्वारा होल्ड करायी गयी धनराशि में से मा0 न्यायालय के आदेश (फंड रिलीज ऑर्डर) के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में कुल 30,000/- रुपये वापस कराये गये।

आवेदक के प्रार्थना पत्र एवं साइबर शिकायत की जांच के क्रम में प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए पीड़ित को धनराशि वापस करायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button