Azamgarh news :महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान हेतु वंदना को ‘डॉक्टर’ की मानद उपाधि से सम्मानित

महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान हेतु वंदना को ‘डॉक्टर’ की मानद उपाधि से सम्मानित

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में UHAC द्वारा मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली वंदना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यूनिवर्सल ऑनरेरी अवॉर्ड काउंसिल (UHAC) द्वारा उन्हें उनके वर्षों के सामाजिक योगदान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए ‘डॉक्टर’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान एक भव्य समारोह के दौरान दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया गया, जहाँ उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

सम्मान वंदना को IPS अधिकारी श्री सहदेव राम जी एवं ब्रांड एथलीट श्री त्रिपात सिंह जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया, जो उनके कार्यों की सराहना और मान्यता का प्रतीक है।

वंदना ने समाज में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों से कई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे समाज में एक नई पहचान बना सकी हैं।

इस सम्मान के माध्यम से वंदना के समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मान्यता दी गई है। उन्होंने अपने कार्यों के जरिए यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर वंदना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वंदना का यह सम्मान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button