आजमगढ़:गांव गांव मनाई जाएगी दिवाली, ग्रामीणो को ठंड से बचाने के लिए नहीं है कोई तैयारी

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़:रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव गांव में 22 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय उत्सव का दिन घोषित करते हुए पूरे प्रदेश में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है लेकिन वही शासन द्वारा इस कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों के ठंड से बचने के लिए कोई भी विशेष प्रबंध और अलाव जलाने की व्यवस्था का शासनादेश नहीं जारी किया गया है इस कड़कड़ाती ठंड में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है ठंड से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अहिरौला के जितने भी सार्वजनिक स्थल है जैसे डाकघर सरकारी अस्पताल बैंक थाना ब्लॉक मुख्यालय जहां प्रति दिन लोग सैकड़ो की संख्या में अपने-अपने कामों को लेकर इन सार्वजनिक स्थानों पर ठिठुरते हुए पहुंचते हैं और इस कड़ाके की ठंड में ठंड से बचने के लिए अलाव खोजते हैं कहीं पर भी अलाव जलाने का प्रबंध नहीं किया गया है जब जिम्मेदार अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई तो सब ने एक दूसरे पर दोषारोपण करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया आम जनता के पास क्या विकल्प रह जाता है कि वह ठंड से बचने के लिए कहां पर जाए और क्या प्रबंध करें लिहाजा बाजारों एवं कस्बों में कई स्थलों पर फटे टायरों पॉलिथीन प्लास्टिक की बोतल एवं कूड़ा करकट को जलाकर ठंड से राहत पाने का अनुचित तरीकों का उपयोग किया जा रहा है जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है साथ ही साथ यह आम जनमानस के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहा है।



