Azamgarh news :ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन के नाम पर ठगे गए रूपये पुलिस ने शिकायतकर्ता को कराया वापस
ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन के नाम पर ठगे गए रूपये पुलिस ने शिकायतकर्ता को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेशश्रीवास्तव
शिकायतकर्ता विपिन यादव पुत्र रविन्द्र प्रसाद यादव निवासी चकजुझारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 30.05.2026 को अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा ऑनलाइन कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर उनके Union Bank of India के खाते से ₹9,500 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई ।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य आवश्यक संस्थाओं को नोटिस प्रेषित किया गया। तकनीकी जांच एवं समन्वय के माध्यम से फ्रॉडस्टर के खाते को फ्रीज कराया गया तथा संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल के माध्यम से संपर्क स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई ₹9,500 की सम्पूर्ण धनराशि वापस उनके खाते में सफलतापूर्वक प्राप्त करा दी गई।
जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन कोर्स, नौकरी, लॉटरी, निवेश अथवा अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर धनराशि जमा करने से पूर्व संबंधित संस्था की सत्यता अवश्य जांच लें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।



