Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत कर विवेचना एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दिनांक 02.06.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान, निवासी अराजी अजगरा मगर्वी (वेलहिया), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को भीमबर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



