Azamgarh News: बड़े मंगल पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बजरंगबली का प्रसाद, पूर्व विधायक वंदना सिंह व CWC बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह भी हुए शामिल

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

बड़े मंगल पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बजरंगबली का प्रसाद, पूर्व विधायक वंदना सिंह व CWC बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह भी हुए शामिल

आजमगढ़। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सगड़ी क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भटौली इब्राहिमपुर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव के युवाओं एवं नवयुवक मंगल दल के सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन देर शाम 6:30 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, संकल्प एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में जलपान के साथ-साथ भोजन प्रसाद की भी उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज से आए श्रद्धालु, राहगीर, साधु-संत, फकीर, किन्नर, बुजुर्ग, माताएं, बहनें, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बने। गांव के युवाओं ने सेवा भावना का परिचय देते हुए सड़क से गुजरने वाले बस, ऑटो, कार, बाइक और साइकिल सवार यात्रियों को भी रोक-रोककर प्रसाद ग्रहण कराया।

इस दौरान सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह एवं आजमगढ़ कोर्ट के मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह भी भंडारे में पहुंचे और बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

भक्तों का कहना था कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का यह अवसर अत्यंत सौभाग्यशाली होता है। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। भक्ति और मानव सेवा का यह अनुपम उदाहरण देर तक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

इस विशाल एवं सफल आयोजन में मनोज प्रभाकर सिंह उर्फ बीपी सिंह, अंकित सिंह, भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह, रोशन सिंह, हिमांशु उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सूरज उपाध्याय, संदीप सिंह उर्फ टिंकू भैया, जगदीश उपाध्याय, बब्बू सिंह, प्रमोद सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ गोधा, शिबू सिंह, राजेश गुप्ता, उमा सिंह, शिवानंद सिंह, राकेश सिंह उर्फ पप्पू, गौरव सिंह, विक्की शर्मा, प्रशांत शर्मा, नीटू शर्मा, कृष्ण सिंह उर्फ शेरू, रामानंद सिंह, सुजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ संटू, अभिषेक सिंह उर्फ मोनू, हनी सिंह, कुल्लू शर्मा, मिलन गौड़ सहित ग्राम सभा भटौली इब्राहिमपुर के अनेक युवाओं एवं ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button