Azamgarh news :पुलिस ने बाजार में बिछड़ी 03 वर्षीय बच्ची को मां से मिलाया

पुलिस ने बाजार में बिछड़ी 03 वर्षीय बच्ची को मां से मिलाया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सार्थक करते हुए थाना सरायमीर पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़ी हुई 03 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसकी मां से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की।

आज दिनांक 03.06.2026 को आरक्षी संजीव कुमार यादव थाना सरायमीर क्षेत्र के महाजनी टोला कस्बा सरायमीर में भ्रमणशील थे, तभी उन्हें लगभग 03 वर्ष की एक बच्ची रोते हुए एवं लावारिस अवस्था में मिली। आरक्षी द्वारा तत्काल आसपास के लोगों से बच्ची के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

इसके उपरांत आरक्षी संजीव कुमार यादव बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से थाना सरायमीर लेकर आए। थाना पुलिस द्वारा तत्परता से प्रयास करते हुए बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। जांच के दौरान बच्ची की मां सना बनो पत्नी अबू मोहम्मद निवासी मदगुदिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ की पहचान की गई।

पूछताछ में सना बनो ने बताया कि वह अपनी लगभग 03 वर्षीय पुत्री मो0 कराज के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान बच्ची अचानक उनका हाथ छुड़ाकर भीड़ में कहीं चली गई, जिससे वह उससे बिछड़ गई थीं।

थाना सरायमीर पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर बच्ची की मां ने आजमगढ़ पुलिस एवं थाना सरायमीर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button