Azamgarh news:खून मांगकर चंद मिंटो में थमा दी लाश, डेढ़ लाख वसूलने का आरोप
विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर मनीष त्रिपाठी पेश की सफाई

आजमगढ़। लछिरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान एक 22 वर्षीय युवक गोलू यादव की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं, दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने रुपयों के लेनदेन पर पल्ला झाड़ते हुए रसीद दिखाने की बात कही।
Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चौतरफा घिरने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सफाई दी है कि पैर काटने के फैसले में देरी होने के कारण युवक की मौत ‘हार्ट अटैक’ से हुई है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र का निवासी गोलू पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हुआ था।परिजनों का गंभीर आरोप है
कि अस्पताल प्रशासन सुबह से मरीज की हालत सामान्य बताकर इलाज के नाम पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक वसूलता रहा। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक खून की मांग की गई और कुछ ही मिनटों में युवक की मौत की खबर दे दी गई। परिजनों का कहना है कि मौत पहले ही हो चुकी थी और अस्पताल ने सच छुपाया। जिसके बाद हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला था।
आजमगढ़ में ट्रेलर ने स्विफ्ट कार को घसीटा, चार लोग गंभीर घायल, चालक फरार



