Azamgarh News: गरीब मरीजों और जरूरतमंद बेटियों के लिए मसीहा बने गुड्डू जमाली, एक सप्ताह में ₹4.04 लाख की आर्थिक सहायता वितरित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
गरीब मरीजों और जरूरतमंद बेटियों के लिए मसीहा बने गुड्डू जमाली, एक सप्ताह में ₹4.04 लाख की आर्थिक सहायता वितरित
आजमगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरीब, असहाय मरीजों तथा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए एक सप्ताह के भीतर ₹4,04,000 (चार लाख चार हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता 29 मई 2026 से 04 जून 2026 के बीच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से वितरित की गई।
गुड्डू जमाली द्वारा दी गई इस आर्थिक सहायता से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है। सहायता प्राप्त करने वालों में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार तथा विवाह योग्य बेटियों के अभिभावक शामिल हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 46 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, बीमार, विधवा, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका नैतिक दायित्व है। जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत पहुंचाना और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, प्यार और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को निराश नहीं होने दिया जाएगा और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
गुड्डू जमाली की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए संबल साबित हुई है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
कुल वितरित सहायता राशि : ₹4,04,000 (चार लाख चार हजार रुपये)।



