Azamgarh News: थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को रोहित राजभर पुत्र नरेश राजभर निवासी ग्राम बरोही फत्तेपुर, थाना बिलरियागंज, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 132/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 7:02 बजे आरोपी रोहित राजभर (19 वर्ष) को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव एवं कांस्टेबल अनिल कुमार विश्वकर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की सक्रिय कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।



