Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करने वाले 13 युवक गिरफ्तार

Jaipur News: 13 youths arrested for posting provocative and violent posts on social media

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर।जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों के प्रदर्शन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सिकरारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

पुलिस के अनुसार ये युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक और आक्रामक पोस्ट साझा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर

थाना सिकरारा पुलिस ने विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से 13 युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, रंगबाजी, धमकी भरे वीडियो अथवा हिंसक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला सहित थाना सिकरारा की पुलिस टीम शामिल रही।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button