Cockroach Janta Party Protest: CJP के ‘हल्ला बोल’ को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, खुफिया इनपुट ने बढ़ाई चिंता

Cockroach Janta Party protest: Delhi Police alert over CJP's 'Halla Bol', intelligence inputs raise concerns

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है।

ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। दीपके ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों, छात्रों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका से लौटकर खुद आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रीफाइबर ने मुंबई में शुरू किया बड़ा टेक्सटाइल वेस्ट संग्रह और अपसाइक्लिंग अभियान

दीपके ने अपने समर्थकों से सुबह 8 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और इसके बाद 9 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने एकत्र होने का आह्वान किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब तक प्रदर्शन की अनुमति के लिए कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया है।

आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर

जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शुक्रवार को जंतर-मंतर इलाके में पुलिस की व्यापक तैयारियां देखने को मिलीं। पूरे इलाके को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर घेरा गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रिजर्व फोर्स को भी तैयार रखा गया है।

दंगल टीवी के मनाया मन अतिसुंदर ने 1000 एपिसोड के शानदार सफ़र का जश्न

छात्र बहुल इलाकों पर विशेष नजर

दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर, जेएनयू, मुनिरका, नेब सराय और लक्ष्मी नगर जैसे छात्र बहुल इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस बस संचालकों और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से भी संपर्क कर रही है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाली भीड़ पर नजर रखी जा सके।

अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

CJP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दिल्ली पुलिस की तैयारियों का वीडियो साझा किया। पोस्ट में लिखा गया, “कॉकरोचों को रोकने के लिए पूरी तरह से कड़ी व्यवस्था की गई है, आज ही बैरिकेडिंग लगाई गई है।

अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह

सोनम वांगचुक के शामिल होने की संभावना

जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने भी संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। इससे प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल और बढ़ गई है।

अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह

हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। यह याचिका ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ नामक NGO की ओर से दाखिल की गई थी। याचिका में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों व हाईवे पर भारी भीड़भाड़ की आशंका जताई गई थी।फिलहाल दिल्ली पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button