आजमगढ़ में अपना दल (एस) संगठन को नई ऊर्जा दे रहे जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया, युवाओं में बढ़ रहा उत्साह
अतरौलिया में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

अतरौलिया विधानसभा स्थित अपना दल (एस) के पार्टी कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा झंडों का वितरण भी किया गया।बैठक में आगामी 2 जुलाई को पार्टी संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लालगंज अमित चौरसिया के नेतृत्व एवं संगठन विस्तार में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा
आजमगढ़। अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक अतरौलिया विधानसभा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने आवासों पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा झंडे वितरित किए गए। साथ ही आगामी 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जनपद में अपना दल (एस) के संगठनात्मक विस्तार और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा श्रेय पार्टी के जिला अध्यक्ष लालगंज अमित चौरसिया को दिया जा रहा है। युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय कार्यशैली की चर्चा लगातार बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब से अमित चौरसिया ने लालगंज जिले की कमान संभाली है, तब से संगठन को नई दिशा और नई गति मिली है। उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है और पार्टी के कार्यक्रमों में पहले की अपेक्षा कहीं अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
अमित चौरसिया की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में बन रही है जो केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। वे लगातार जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी इसी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता के कारण संगठन की जड़ें लगातार मजबूत होती जा रही हैं।
Azamgarh news :दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर पहुंचाने में भी अमित चौरसिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार में जुटे हुए हैं। युवाओं को पार्टी से जोड़ने, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और संगठन को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अमित चौरसिया के नेतृत्व में लालगंज जिला संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रहेगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनकी मेहनत, सरल व्यवहार और जमीनी सक्रियता ने उन्हें युवाओं और आम जनता के बीच एक लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।कार्यक्रम में उपस्थित अमित चौरसिया दयाराम पटेल स्वराज पटेल अभिषेक विश्वकर्मा राम पूजन पटेल विपिन पटेल राकेश पटेल प्रमोद सोनकर आशीष प्रजापति आदि लोग उपस्थित है



