गाज़ीपुर:अनियंत्रित कार ने विवाहिता को मारी धक्का हुई मौत

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

मरदह/गाजीपुर।रविवार की देर रात्रि में मरदह थाना के डोड़सर गांव में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के अंडर पास के तरफ से तीव्र गति से आ रही आर्टिका कार चालक ने अनियंत्रित होकर गांव में शौच के लिए सड़क की पटरी से होकर जा रही गांव निवासी नेहा राजभर उम्र 22 वर्ष पत्नी रामविलास राजभर , अपनी ननद अंशु राजभर उम्र 17 वर्ष के साथ शौच करने जा रही थी तभी सामने से अनियंत्रित होकर आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी और खाई में पलट गई। घटना के बाद की पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलो को उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया । जहां रेफर गम्भीर रूप से घायल नेहा की वाराणसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। नेहा दो माह की गर्भवती भी थी।अर्टिका कार की टक्कर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक एवं कार सवार एक अन्य युवक को जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दिया । सड़क दुर्घटना एवं चालक सहित कार सवार दोनों युवकों को बाध कर पीटने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी , मरदह समेत कई थानों की फोर्स डोड़सर गांव पहुँच कर ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए दोनों युवकों को मुक्त कराया। इस दौरान सैकड़ो की तादात में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। देर रात्रि में डोड़सर गांव निवासी शिवशंकर राजभर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक अरविंद चौहान निवासी भिड़वल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button