Azamgarh News:मदरसा फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग में तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मदरसा फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग में तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ में मदरसों से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) की जांच में सामने आए दो अलग-अलग मामलों के आधार पर की गई।

पहले मामले में सिधारी क्षेत्र स्थित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला के प्रबंधक मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया गया। जांच में आरोप है कि मदरसा पोर्टल पर फर्जी दस्तावेजों और गलत अभिलेखों के माध्यम से संस्थान का संचालन दिखाया गया। इस संबंध में वर्ष 2025 में रानी की सराय थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

दूसरे मामले में फूलपुर क्षेत्र के मदरसा अरबिया तहतानिया भीखपुर की जांच के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ। EOW की रिपोर्ट के अनुसार मदरसे की भवन स्थिति और छात्र संख्या के संबंध में भ्रामक जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत प्राप्त धनराशि का अनुचित उपयोग किया गया। जांच में 66 हजार रुपये के गबन की पुष्टि होने पर फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में शरद यादव और धर्मेन्द्र कुमार यादव की संलिप्तता सामने आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सिधारी पुलिस ने मोहम्मद अकरम को मुण्डा तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जबकि फूलपुर पुलिस ने शरद यादव और धर्मेन्द्र कुमार यादव को अम्बारी चौराहे के निकट से दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button