घोसी क्षेत्र में जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

Mau news

घोसी।मऊ। घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे और पूरी तरह सतर्क रही।

Mau News:घोसी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, ताजिये निर्धारित ऊंचाई के साथ नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत

सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर की प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

Azamgarh News:रिवायत नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ, शास्त्रीय संस्कृति की विरासत से जुड़ रहे युवा

 

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज़ के समय मस्जिदों के आसपास पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों पर नज़र रखी जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
नगर के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित हो सका। इस अवसर पर एसआई एवं आरक्षी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button