Mau News:घोसी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, ताजिये निर्धारित ऊंचाई के साथ नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत

Mau News: Peace Committee meeting held at Ghosi Kotwali, instructions not to start new tradition with Tazia of prescribed height

घोसी।मऊ। आगामी मोहर्रम को लेकर गुरुवार की शाम को घोसी कोतवाली प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता एवं सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, ताजियादारो और प्रशासनिक अधिकारियों ने ताजिया जुलूस की तैयारियों तथा मार्ग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी दीदारगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार

 

इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान, जमालपुर-विक्कमपुर के पूर्व प्रधान तथा बनाफा और कटाईचौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने ताजिया मार्ग पर आने वाली दिक्कतों को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने कई स्थानों पर जर्जर रास्तों, नीचे लटके बिजली के तारों और नालों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इसको लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि मोहर्रम से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी।

जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी डंडा व लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार

एसडीएम अशोककुमारसिंह ने स्पष्ट कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकलेगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। कहा कि ताजिए की ऊंचाई निर्धारित हो। आप सभी प्रशासन का सहयोग करें।

 

मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी जुलूस तय मार्ग और निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएं तथा ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। इस बीच होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की सूचना पूर्व में ही पुलिस प्रशासन को देते रहे.

बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारकर की हत्या

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने ताजिया मार्ग से जुड़ी नागरिक समस्याओं का समय रहते निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मोहर्रम को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा जताया।बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय, नगर पंचायत चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button