Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला की मृत्यु के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला की मृत्यु के आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 10.06.2026 को वादिनी मुकदमा सुषमा पत्नी सच्चन निवासी पठखौली, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी माता प्यारी देवी, जो घरेलू कार्य करती थीं, को पड़ोस में रहने वाले वीरभान उर्फ बृजभान पुत्र मेवालाल द्वारा आए दिन परेशान किया जाता था।
दिनांक 10.06.2026 को समय लगभग 05:00 बजे शाम को मृतका को चिढ़ाया गया, दौड़ाकर धक्का दिया गया, जिससे वह गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 304/2026 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.06.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त वीरभान उर्फ बृजभान को ग्राम पठखौली क्षेत्र से समय करीब 06:40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे गंभीर मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी है।



