Azamgarh news:मुख्यमंत्री योगी के आजमगढ़ आगमन को ऐतिहासिक बनाने की अपील, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह का आह्वान
Azamgarh news: Appeal to make the arrival of Chief Minister Yogi Adityanath historic, BJP District President Dhruv Kumar Singh did public relations

विकास और जनकल्याण का संदेश लेकर आजमगढ़ आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी: ध्रुव कुमार सिंह
आजमगढ़, 13 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जनपदवासियों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा विकास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री का भव्य आगमन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में आज सुबह 9:00 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर जनपद के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आजमगढ़ भी विकास की इस गंगा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें तथा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित गौ तस्कर गिरफ्तार
ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि बीते चार महीनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह आजमगढ़ का तीसरा दौरा है, जो जनपद के प्रति उनकी विशेष संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निरंतर मार्गदर्शन और प्रयासों से आजमगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया।



