Mau News:मऊ पुलिस की बड़ी सफलता: ₹3.08 लाख के 16 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाई मुस्कान और भरोसा*

Maunews

मऊ। घोसी। मऊ पुलिस साइबर सेल और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुम हुए 16 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत ₹3.08 लाख आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

एसपी कमलेश बहादुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम, जनजागरूकता एवं गुम मोबाइल बरामदगी अभियान के क्रम में सीओ सदर क्रिश राजपूत के नेतृत्व में कोतवाल सदर प्रमेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों की तकनीकी जांच कर विभिन्न स्थानों से 16 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद मोबाइल अभिषेक साही, प्रशांत शुक्ला, मोहम्मद रेहान, संजय मद्धेशिया, अरविंद कुमार रावत, सुरेंद्र, नसीम अहमद अंसारी, मोहम्मद आसिफ, अल्तमश, रुस्तम अंसारी, अतुल कुमार, विजय भूषण मिश्रा, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, नागेंद्र चौरसिया और राम बचन गुप्ता सहित संबंधित शिकायतकर्ताओं को विधिवत सत्यापन के बाद सुपुर्द कर दिए गए।

इस सफल कार्रवाई में कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह के साथ एसआई तृप्ति पाण्डेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर रविकांत सौंधिया, महिला कांस्टेबल सोनम सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार कन्नौजिया, कांस्टेबल दिलीप कुमार गोंड तथा महिला कांस्टेबल रुचि पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button