154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी

मुंबई: मुंबई में शनिवार को उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब 104 दिव्यांगजन अपने जीवन की नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाते नजर आए। वडाला स्थित निको हॉल में आयोजित नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स वितरण शिविर में 154 अत्याधुनिक कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। यह केवल उपकरणों का वितरण नहीं था, बल्कि उन लोगों को आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता लौटाने का प्रयास था, जो वर्षों से शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या
जापानी और जर्मन तकनीक पर आधारित 3D प्रिंटिंग प्रोस्थेटिक समाधान लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए, जिनकी सटीक फिटिंग और आरामदायक उपयोगिता उन्हें बेहतर गतिशीलता प्रदान करेगी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
The history of the Indian Education System is synonymous with the Gurukul System
मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “लाभार्थियों को आत्मनिर्भरता की ओर अपना पहला कदम बढ़ाते देखना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं।” नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “एक कृत्रिम अंग केवल शरीर का सहारा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और नए सपनों का आधार होता है। हमारा लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करना है।
हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला ज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस
उल्लेखनीय है कि संस्थान अब तक 39,591 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करा चुका है, जबकि 4.52 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। मुंबई का यह शिविर सेवा, संवेदना और सामाजिक सशक्तिकरण का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।
Chitrangda Singh, Huma Qureshi Turn Heads in Black at Crafting Bharat Awards
Mumbai : An emotional and inspiring scene unfolded in Mumbai on Saturday as 104 differently-abled individuals took a significant step toward a new beginning in their lives. At a free Prosthetic Limb and Calipers Distribution Camp organized by Narayan Seva Sansthan at Nico Hall in Wadala, 154 advanced prosthetic limbs were distributed to beneficiaries. The initiative was not merely about providing assistive devices; it was about restoring confidence, dignity, and independence to people who have long faced physical challenges.
Beneficiaries received 3D-printed prosthetic solutions developed using Japanese and German technology, offering precise fitting, enhanced comfort, and improved mobility. Maharashtra’s Minister for Skill Development and Entrepreneurship, Mangal Prabhat Lodha, attended the event as the Chief Guest.
Speaking on the occasion, Mangal Prabhat Lodha said, “Watching beneficiaries take their first steps toward self-reliance is truly inspiring. Such initiatives have the power to bring positive transformation to society.” Prashant Agrawal, President of Narayan Seva Sansthan, remarked, “A prosthetic limb is not merely physical support; it serves as a foundation for confidence, dignity, and new dreams. Our mission is to empower differently-abled individuals and help them become active participants in the mainstream of society.”
Notably, Narayan Seva Sansthan has so far provided prosthetic limbs to more than 39,591 differently-abled individuals and delivered free medical services to over 452,000 people. The Mumbai camp emerged as a remarkable example of service, compassion, and social empowerment.



