Azamgarh news :श्री बृजगोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Azamgarh News: Chairman of Shri Brijgopal Institute of Management and Technology receives prestigious award

गंभीरपुर /आजमगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री बृजगोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SBGIMT) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय राय को मंगलयातन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एसोसिएट्स मीट 2026 में सम्मानित किया गया।

डीआरएम आशीष जैन ने मऊ जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

यह सम्मान संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रों के कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंगलयातन यूनिवर्सिटी के साथ आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा जगत के अनेक दिग्गजों और प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जहाँ संस्थान के नेतृत्व को उनकी दूरदर्शी सोच और कुशल प्रशासनिक क्षमता के लिए सराहा गया।

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा को भगाया,पुताई करने वाला युवक निकला ‘रईस

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे पूरे संस्थान और उन सभी छात्रों का है जिन्होंने हम पर विश्वास जताया है। हमारा लक्ष्य आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों में युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

मेंहनाजपुर में कानून व्यवस्था की नई मिसाल: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काली फिल्म के खिलाफ सघन अभियान

संस्थान की इस उपलब्धि से न केवल जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है, बल्कि संस्थान के छात्रों और शिक्षकों में भी भारी उत्साह है। SBGIMT लगातार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण और शहरी छात्रों के बीच की खाई को पाटने का कार्य कर रहा है,इस सम्मान पर आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button