आजमगढ़ में चोरी के माल के साथ पकड़े गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो शातिर चोर 

चोरी गया स्मार्ट पैनल, यूपीएस, खेल सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, एक अभियुक्त फरार

आजमगढ़ जिले के तरवा थाने की पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो साथी चोर को गिरफ्तार कर लिया,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना तरवां पुलिस द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।

Azamgarh News:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भांजी की शादी में आया युवक संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला*

वादी  संजय सिंह पुत्र स्व. विजय वर्मा सिंह, प्रधानाचार्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना तरवां पर सूचना दी गई कि विद्यालय के कार्यालय एवं प्रयोगशाला का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा स्मार्ट टीवी पैनल, यूपीएस, कार्यालय एवं खेल सामग्री सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी, की रात्रि में उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

Azamgarh News:सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई दिखाने वालों पर निजामाबाद पुलिस की सख्त नजर, “

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आदर्श इण्टर कॉलेज खरिहानी के पीछे स्थित झाड़ियों के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button