Azamgarh News:बिलरियागंज क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर नहर के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। महिला का रंग सांवला, कद मध्यम तथा बाल काले और लंबे हैं। महिला ने पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी पहन रखी है तथा लाल रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। हाथों में हरे रंग की चूड़ियां हैं और नाक में लौंग (नोज पिन) भी है।

बिलरियागंज पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है 100 को पोस्टमार्टम हाउस के सीत गृह में रखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों में भी सूचना प्रसारित की है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसकी पहचान कर सके तो तत्काल थाना बिलरियागंज या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करने की कृपा करें।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पहचान हेतु विशेष विवरण: उम्र लगभग 40-45 वर्ष, सांवला रंग, पीली-काली डिजाइनदार साड़ी, लाल ब्लाउज, हाथ में हरी चूड़ियां, नाक में लौंग मॉडल कील। यदि कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना बिलरियागंज पुलिस से 9454 402906 तथा 8546012 000 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button