Jaunpur news:विधिक साक्षरता जागरूकता संगोष्ठी एवं ‘रन फॉर योगा’ रैली के माध्यम से स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज का दिया गया संदेश
Jaipur News: Message of a healthy and just society given through legal literacy awareness seminar and 'Run for Yoga' rally

जौनपुर, 17 जून 2026। जनपद में बुधवार को एक ओर जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिकरारा विकास खंड में विधिक साक्षरता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत लोहिया पार्क से “रन फॉर योगा” रैली निकालकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया गया।
Jaunpur news:शराब की दुकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता संगोष्ठी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में तथा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में सचिव सुशील कुमार सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक न्याय प्रणाली के माध्यम से जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर न्याय को सरल एवं सुलभ बनाया गया है।
Jaunpur news:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
संगोष्ठी में उप मुख्य प्रतिरक्षा सलाहकार डॉ. दिलीप कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार, एडीओ कृष्ण कुमार मिश्रा तथा काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि गरीब, कमजोर, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाएं एवं बालिकाएं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही तेजाब पीड़ितों, दुष्कर्म पीड़ितों एवं अन्य उत्पीड़न के मामलों में त्वरित न्याय दिलाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
समर्थ जुरेल और शीतल शर्मा अभिनीत म्यूजिक वीडियो सज़ा का मुंबई में भव्य लॉन्च
संगोष्ठी का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने किया, जबकि आभार ज्ञापन खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव सहित विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत लोहिया पार्क, जौनपुर में “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाभ्यास एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुंबई मरीन्स संग सना रईस खान की नई पारी
रैली लोहिया पार्क से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज एवं रूहट्टा मार्ग से होते हुए पुनः लोहिया पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
अदाह शर्मा का फुल-बॉडी टैटू लुक बना इंटरनेट की पहेली
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
भोपाल जेल में बना ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का फ़िल्मी किला
“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, योगाचार्य अचल हरिमूर्ति, प्रदीप कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह, अरविंद यादव, नंदलाल, निलेश, साक्षी सिंह सहित आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, योग प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



