पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी पहल: ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, दोहरीघाट–औंड़िहार मेमू सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक
Major initiative by North Eastern Railway: Seats available in summer special trains, Dohrighat-Aundhihar MEMU service extended to Varanasi City

गोरखपुर, 17 जून 2026। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ओर जहां ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय जनता को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दोहरीघाट औंड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक करने का निर्णय लिया है।
भोपाल जेल में बना ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का फ़िल्मी किला
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अनेक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 17 जून 2026 की शाम तक उपलब्ध आरक्षण स्थिति के अनुसार कई विशेष ट्रेनों में 15 जुलाई तक बड़ी संख्या में बर्थ और सीटें उपलब्ध हैं।
उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!
गोरखपुर से नई दिल्ली, दिल्ली, योगनगरी ऋषिकेश, वडोदरा, हडपसर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए संचालित विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार मऊ से अम्बाला कैंट और कोलकाता तथा गाजीपुर सिटी से हडपसर जाने वाली विशेष ट्रेनों में भी विभिन्न तिथियों पर आरक्षण उपलब्ध है। रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों में समय रहते आरक्षण कर अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने की अपील की है।
मुंबई मरीन्स संग सना रईस खान की नई पारी
इसी क्रम में रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए 65121/65122 दोहरीघाट–औंड़िहार–दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा का मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक करने का निर्णय लिया है। इस नई सुविधा का शुभारम्भ 19 जून 2026 को 05123 मऊ–वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ होगा।
भोपाल जेल में बना ‘राजा मंत्री चोर सिपाही’ का फ़िल्मी किला
उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को मऊ से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी और दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औंड़िहार, रजवाड़ी, कादीपुर तथा सारनाथ होते हुए शाम 4:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
अदाह शर्मा का फुल-बॉडी टैटू लुक बना इंटरनेट की पहेली
रेलवे के अनुसार इस मार्ग विस्तार से मऊ और वाराणसी सिटी के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त एवं सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।



