Azamgarh News:शराब की दुकान के विरोध में महिलाओ ने सौपा ज्ञापन*

*शराब की दुकान के विरोध में महिलाओ ने सौपा ज्ञापन*

लालगंज ( आजमगढ़ ) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अगेहता गांव मे शराब की दुकान खुलने से नाराज गांव की महिलाओं अनिता मौर्या, नन्दनी मौर्या, निकिता शुक्ला,पूनम कंचन,प्रेमा मंजू नंदिनी विशाल विवेक, वंदना ,संगीता, किरन मौर्या, सीमा, प्रिया गोड़, रत्ना कश्यप, नंदनी, गीता देवी, लालमनी, संगीता, विद्या, रामानुज आदि ने उपजिलाधिकारी लालगंज के यहां जाकर ज्ञापन दिया । महिलाओ को उपजिलाधिकारी लालगंज नंदिनी शाह ने आश्वासन दिया। तथा जिला आबकारी अधिकारी कोआवेदन की जांच करआवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया । देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अगेहता गांव में शराब की दुकान का नया आवंटन हो जाने के कारण 2 दिन पूर्व देसी शराब की दुकान खोली गई थी अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान गुरुवार को जैसे ही खुली उस पर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन व हंगामा किया तो मौके पर कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय पहुंचकर गांव की महिलाओं को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया था । और 24 घंटे का टाइम देकर अपनी समस्या को उपजिलाधिकारी लालगंज के यहां प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही । उन्होंने कहा कि कोई भी विरोध प्रदर्शन कानून के दायरे के हिसाब से होगा तो ठीक है नहीं तो कानून अपने हाथ में लेने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button